Published On : Wed, Jul 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कलमना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 चोरी के वाहन बरामद

Advertisement

नागपुर टुडे: नागपुर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच कलमना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के तीन वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, कलमना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने वाहन चोरी की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद उर्फ जुनैद खान, मोहम्मद साजिद और पीयूष उर्फ गड्ढा निमजे को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक विधि संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कलमना क्षेत्र से चोरी किए गए तीन वाहन बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी से पहले आरोपी इलाके की रेकी करते थे और फिर अपने वाहन से मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

Advertisement

पुलिस को पहले एक वाहन चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई थी। इसी जांच के दौरान पुलिस गिरोह तक पहुंचने में सफल रही।

फिलहाल कलमना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने शहर के अन्य इलाकों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.