Published On : Tue, Aug 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में युवक की मौत, चाय विक्रेता से कही थी ‘मैं मर जाऊंगा’ की बात

बंगाल से काम की तलाश में आया था युवक, गिट्टीखदान पुलिस जुटी पहचान में
Advertisement

नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के वाड़ी रिंग रोड स्थित व्हाइट हाउस चौक पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। करीब 35 से 40 वर्ष उम्र के एक अज्ञात युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से कुछ समय पहले युवक ने एक चाय विक्रेता से अपनी परेशानी साझा की थी और कथित तौर पर कहा था, ‘मैं मर जाऊंगा।’ इसके कुछ ही देर बाद वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गया।

घटना 9 अगस्त की शाम करीब 5 से 5.15 बजे के बीच हुई। जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस चौक पर चाय की टपरी लगाने वाले हजारीपहाड़ निवासी दिनेश गौतम के पास एक युवक आया था। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से काम की तलाश में नागपुर आया है। उसने कई दिनों से आर्थिक परेशानी और भोजन तक के लिए पैसे नहीं होने की बात कही।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

युवक की स्थिति देखकर दिनेश गौतम ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के बाद युवक कुछ देर वहां रुका और फिर कथित तौर पर दिनेश से कहा, ‘मैं मर जाऊंगा।’ इसके बाद वह सड़क की ओर चला गया। इसी दौरान वहां एक आयशर ट्रक यू-टर्न ले रहा था और युवक उसकी चपेट में आ गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Advertisement

युवक की पहचान का प्रयास जारी

मृतक ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया था, लेकिन उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक नागपुर में कहां रह रहा था और काम की तलाश में किन लोगों के संपर्क में था।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि युवक की पहचान और घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके। ट्रक चालक के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पहचान होने के बाद उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

घटना से पहले युवक द्वारा अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र किए जाने के कारण पुलिस उसके नागपुर आने और यहां रहने से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.