
नागपुर: यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में मामूली धक्का लगने की बात खूनी संघर्ष में बदल गई। फल विक्रेता युवक से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए उसके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना ईटाभट्टी परिसर की है। 20 वर्षीय रेहान अंसारी रोज की तरह फल का ठेला लगाने के बाद पास की दारू भट्टी के नजदीक पानी पीने गया था। लौटते समय उसका धक्का आरोपी सूरज कुमरे को लग गया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कुछ देर बाद सूरज कुमरे अपने साथी विवेक भोला के साथ दोबारा वहां पहुंचा और रेहान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ता देख रेहान का बड़ा भाई 20 वर्षीय फैज़ान अंसारी बीच-बचाव करने पहुंचा।
आरोप है कि इसी दौरान सूरज कुमरे ने फैज़ान के पेट में चाकू से हमला कर दिया, जबकि विवेक भोला ने उसके साथ मारपीट की। हमले में फैज़ान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही यशोधरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...




