नागपुर: एमआईडीसी थाना क्षेत्र के हिंगणा रोड स्थित ज़ोन चौक इलाके में 36 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने युवक के सिर और माथे पर लकड़ी के डंडे तथा ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमरनगर निवासी जितेंद्र उर्फ पप्पू बोरेलाल तांडेकर (36) के रूप में हुई है। वह हमाली और वाहन चालक का काम करता था। शनिवार शाम करीब 7 बजे वह घर से निकला था।
देर रात ज़ोन चौक स्थित ठाकरेजी टी शॉप के काउंटर के पीछे अज्ञात हमलावर ने उसके सिर और माथे पर लकड़ी के डंडे और ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और एमआईडीसी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई दिनेश तांडेकर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...
फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra
भिवंडी में गणेशोत्सव की तैयारियां हुईं तेज #BhiwandiNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #EcoFriendly





