
नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र में मोबाइल शॉप में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पहले एक एक्टिवा चोरी की और फिर उसी वाहन से मोबाइल शॉप पहुंचकर शटर तोड़ 33 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि वारदात का कथित मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार, कड़बी चौक स्थित ‘नागपुर फोन एक्सेसोरिसवाला’ मोबाइल शॉप में चोरी की घटना हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सबसे पहले सोनगांव थाना क्षेत्र से एक एक्टिवा चोरी की। इसके बाद उसी चोरी की गाड़ी से अपने साथी ऋषभ कावरे के साथ मोबाइल दुकान पहुंचे और शटर तोड़कर 33 मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, फरार आरोपी ऋषभ कावरे की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...




