Published On : Fri, Jun 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर चोरी कांड: शादी में गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यशोधरानगर पुलिस ने चोर गैंग का मास्टरमाइंड दबोचा, 10.70 लाख के गहने बरामद
Advertisement

नागपुर: शहर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। हालांकि, यशोधरानगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस सनसनीखेज घरफोड़ चोरी का पर्दाफाश कर गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लाख 70 हजार रुपये से अधिक कीमत के सोने के गहने बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, फरियादी किशोर निम्जे अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित घर से बाहर गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था और बच्चे पड़ोसी के यहां सोने चले गए थे। इसी अवसर का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की शिकायत मिलने के बाद यशोधरानगर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुबारक वकील बाबू शहा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन साथियों निकेश शाहू, नरेंद्र उर्फ बाली बोक्डे और सलमान इकबाल खान के नामों का खुलासा किया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह गिरोह केवल यशोधरानगर क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि कोराडी और कलमना थाना क्षेत्रों में भी कई घरफोड़ियों की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.70 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के गहने बरामद किए हैं।

Advertisement

फिलहाल पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges