Published On : Mon, Jun 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

महिला की मोपेड में छिपाया MD, CCTV ने खोली आरोपी की पोल

Advertisement

नागपुर: नागपुर में एक महिला को झूठे एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की मोपेड में एमडी ड्रग्स छिपाकर पुलिस को झूठी सूचना दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उसकी पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को सूचना मिली कि वाडी थाना क्षेत्र के साहिल कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी एक महिला की मोपेड में एमडी पाउडर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान मोपेड के फुटरेस्ट के नीचे छिपाए गए दो पाउच से करीब 8 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पूछताछ में महिला ने साफ कहा कि बरामद ड्रग्स उसका नहीं है और किसी ने उसे फंसाने के इरादे से उसकी गाड़ी में रखा है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि गोपाल किशन झोडगे ने ही महिला की मोपेड में एमडी पाउडर रखा था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि निजी विवाद के चलते उसने महिला को झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाने के उद्देश्य से पुलिस को गलत सूचना दी थी।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडी पाउडर, एक मोबाइल फोन और एक मोपेड सहित करीब 85 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच वाडी पुलिस कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.