Published On : Tue, Oct 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में मामूली विवाद में चाकूबाजी, नितीन बैस पर जानलेवा हमला! सड़क से हटने को लेकर हुआ विवाद

Advertisement

Auto Draft

नागपुर शहर के वाठोडा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। खरबी रोड पर सड़क से हटने को लेकर हुए विवाद में 36 वर्षीय नितीन बैस पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे नितीन पर आरोपी ने कथित तौर पर छाती और पेट पर चाकू से दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी कलीम खान पठाण फरार बताया जा रहा है। वाठोडा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे के दौरान खरबी रोड पर पायल वाइन शॉप और स्मित बार के बीच यह वारदात हुई। नितीन बैस अपने दोस्तों पारस चौधरी, प्रतीक बंड और सोनू कोलते के साथ सड़क किनारे एक पान की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान कार से वहां पहुंचे कलीम खान पठाण ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसी बात को लेकर पारस चौधरी और आरोपी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कलीम खान अपनी गाड़ी से चाकू निकालकर पारस चौधरी की ओर दौड़ा। अपने दोस्त को बचाने के लिए नितीन बैस बीच में आए, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकी दी और कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के दो वार छाती और पेट पर लगने से नितीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल नितीन को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। उनकी शिकायत और बयान के आधार पर वाठोडा पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आरोपी कलीम खान पठाण के खिलाफ नागपुर शहर में पहले से 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.