Advertisement

नागपुर। यशोधरा नगर पुलिस ने बंद घरों में चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान प्राणील वालदे, साहिल मेश्राम और आर्यन भांगे के रूप में हुई है।
पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए यशोधरा नगर, शांतिनगर, गिट्टीखदान और कलमना थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। आरोप है कि आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए बंद घरों को निशाना बनाते थे।
कार्रवाई में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और पांच दोपहिया वाहनों सहित करीब 5 लाख 12 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस अब जब्त संपत्ति को संबंधित मामलों से जोड़कर जांच कर रही है। अन्य चोरी की वारदातों में आरोपियों की संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल जारी है।



