Published On : Tue, Nov 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में 70 वर्षीय चौकीदार पर जानलेवा हमला

स्कार्फ बांधकर पहुंचे दो बदमाशों ने बेरहमी से पीटा!
Advertisement

नागपुर में 70 वर्षीय चौकीदार पर जानलेवा हमला

नागपुर: शहर के कलमना थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब निर्माणाधीन साइट पर ड्यूटी कर रहे बुजुर्ग चौकीदार भी सुरक्षित नहीं हैं। चिखली ले-आउट स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर देर रात स्कार्फ से चेहरे ढंककर पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों ने 70 वर्षीय चौकीदार पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज की और फिर हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान एक हमलावर ने नुकीली वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। घायल चौकीदार को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात 2 बजे स्कार्फ बांधकर पहुंचे दो बदमाश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात करीब 2 बजे की है। 70 वर्षीय सुखराम निर्मलकर, निवासी डिप्टी सिग्नल, चिखली ले-आउट स्थित निर्माणाधीन साइट पर चौकीदार के रूप में ड्यूटी कर रहे थे।

इसी दौरान चेहरे पर स्कार्फ बांधकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब चौकीदार ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो दोनों आरोपियों ने विवाद बढ़ाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हाथ-मुक्कों से पिटाई, सिर पर नुकीली वस्तु से वार
आरोपियों ने बुजुर्ग चौकीदार को जमकर पीटा। इसके बाद उनमें से एक हमलावर ने किसी नुकीली वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में सुखराम निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए।

Advertisement

घटना के बाद घायल चौकीदार को तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल पहुंचाया गया।

कलमना पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर कलमना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.