Published On : Mon, Dec 29th, 2014

यवतमाल : विदर्भ माहेश्वरी प्रिमियर लीग क्रिकेट-2014 के फाइनल में नागुपर वीएसएमआय की जीत

Advertisement


यवतमाल ने दी कड़ी टक्कर

यवतमाल।  नागपुर के वीएसएमआय यवतमाल के टीम को पराजीत कर प्रथम पुरस्कार 51 हजार जीत लिया. फाईनल में नागपुर ने यवतमाल को हराने से यवतमाल को उपविजेता के रूप में द्वितीय 31 हजार का पुरस्कार दिया गया. फाईनल देखने के लिए हजारों की सं या में दर्शक उपस्थित थे. विगत तीन दिनों से यह क्रिकेट मैच चल रहा था. इसका आयोजन स्व. श्रीमती मीनाबाई नंदलालजी पनपालिया मेेमोरियल कप के रूप में किया गया था. इस समय माहेश्वरी संगठन के विदर्भ माहेश्वरी संस्था के अध्यक्ष सधनकुमार मोहता ने इस मैच को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिलने की बात कही. बेस्ट मैन ऑफ दी सिरीज सोहन राठी, मैन ऑफ दी मैच वरुण गांधी नागपुर, बेस्ट बॉलर श्याम तौषधीवाल अकोला, बेस्ट बैंट्समन परीक्षीत चांडक नागपुर को दिया गया. इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के नागपुर के गोपाल चांडक, खामगांव केे विवेक मोहता, विदर्भ युवा संगठन लोनार के सचिव गोपाल तौषधीवाल, विदर्भ युवा संगठन अध्यक्ष गिरीराज कोठारी, अमरावती के राजेंद्र आदि मंच पर उपस्थित थे.

कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के अकोला के रमण हेड़ा, खामगाव के संदीप मुंधड़ा, नागभीड़ के अजय काबरा, हितेंद्र राठी, ललीत कासट, यवतमाल माहेश्वरी संगठन अध्यक्ष अरुण अटल, सचिव अरविंद पनपालीया, जिला माहेश्वरी संगठन अध्यक्ष अशोक भंडारी, सचिव प्रेम राठी, प्रकल्प प्रमुख शिवनारायण भूतड़ा, लक्ष्मीकांत गांधी, माहेश्वरी युवा संगठन के आशीष बाहेती, यवतमाल जिला माहेश्वरी महिला संगठन, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी नवयुवती मंडल, माहेश्वरी महिला यक्ष सरोज खड़लोया, सचिव मंगला भंडारी, महेश सेवा समिति अध्यक्ष राधाकिशन धूत, सचिव डा. जुगल किशोर राठी, माहेश्वरी महिला युवती मंडलध्यक्ष अर्पूवा कोठारी तथा प्रकल्प प्रमुख ने प्रयास किए, ऐसी जानकारी प्रसिद्धि प्रमुख डा. शैलेश सिकची ने दी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.