Published On : Mon, Jul 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चलती कार में युवती की चीख, अपहरण की अफवाह निकली झूठी

Advertisement

नागपुर: नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लाल रंग की कार में युवती के कथित अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। कार के भीतर युवती के चीखने और वाहन के तेज रफ्तार में जिग-जैग तरीके से दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस की त्वरित जांच में मामला अपहरण का नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच हुए विवाद का निकला।

पुलिस के अनुसार, मनीषनगर निवासी युवती की अपने दोस्त रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय दोनों एक अन्य सहेली के साथ कार में मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर युवती कार से उतरना चाहती थी, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इससे युवती ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

युवती की चीख सुनकर राहगीरों को अपहरण की आशंका हुई और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बेलतरोड़ी पुलिस तत्काल हरकत में आई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस युवती के घर पहुंची, जहां पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच हुए विवाद और हंसी-मजाक से जुड़ा था।

Advertisement

बेलतरोड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का अपहरण नहीं हुआ है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अपुष्ट वीडियो और अफवाहों पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी सीधे पुलिस को दें।

Advertisement
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam #apkscam #news

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack  #CrimeNews #MaharashtraCrime

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha #newsupdate #news

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges