Published On : Wed, Jun 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बाल सुधार गृह से निकले, फिर बने अपराधी! नागपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की कार्रवाई, 14 चोरी की दुपहिया वाहन बरामद, 13 लाख का माल जब्त
Advertisement

नागपुर: शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 चोरी की दुपहिया वाहन, एक लैपटॉप, चांदी के बर्तन और अन्य सामान सहित करीब 13 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-5 में कार्यरत पुलिसकर्मी राजू टकलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि नारी-उप्पलवाड़ी क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा के साथ किसी वारदात की फिराक में बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ भूर्या परिहार और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पूछताछ के दौरान दोनों ने यशोधरा नगर क्षेत्र से एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार की। जांच आगे बढ़ाने पर एक घरफोड़़ी के मामले का भी खुलासा हुआ, जिसमें लैपटॉप और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे।

संगठित वाहन चोरी नेटवर्क का खुलासा

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों शिवम जुनघरे, आयुष उर्फ आल्या शेंडे और फरार आरोपी भूषण उर्फ ऑटो ठाकरे के साथ मिलकर वाहन चोरी का संगठित नेटवर्क तैयार किया था। चोरी की गई गाड़ियों को नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने की योजना बनाई गई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले बाल सुधार गृह में रह चुके हैं, लेकिन वहां से बाहर आने के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए।

हत्या और अन्य गंभीर मामलों में भी शामिल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, घरफोड़़ी, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।

14 चोरी की बाइक बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जुड़ी 14 चोरी की दुपहिया वाहन बरामद की हैं। इसके अलावा घरफोड़़ी के मामले में चोरी हुआ लैपटॉप, चांदी के बर्तन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल लगभग 13 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी भूषण उर्फ ऑटो ठाकरे की तलाश कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी और संगठित अपराध में शामिल तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.