नागपुर: स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इस वर्ष भी नागपुर में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी बुधवार को मनपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में महापौर ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।
महापौर ने बताया कि इस वर्ष विधायक निधि और नागपुर महानगरपालिका निधि से शहरभर में करीब 1 लाख 75 हजार तिरंगे झंडों का वितरण किया जाएगा। इनमें मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभियान के तहत 8 अगस्त को कविवर्य सुरेश भट सभागार, रेशीमबाग में ‘वंदे मातरम् तिरंगा प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 अगस्त को सुबह 8 बजे बाजीप्रभु चौक से लाल बहादुर शास्त्री चौक तक भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान को सफल बनाएं।
तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news
26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...
चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...
जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news
खरगे के मंच के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
धामणगांव की तिरंगा रैली में उलटे झंडों पर विवाद #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...





