Published On : Tue, Jun 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

टिमकी में एक ही रात 6 घरों में सेंधमारी, CCTV के आधार पर 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच तहसील थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टिमकी स्थित चीमाबाई पेठ परिसर में एक ही रात में छह घरों में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई और चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, टिमकी के चीमाबाई पेठ परिसर में रहने वाले आकाश सूर्यवंशी, जो एमएसएफ में कार्यरत हैं, घटना की रात ड्यूटी पर गए हुए थे। उनका परिवार घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने घर की निचली मंजिल में सेंध लगाकर करीब 80 हजार रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आसपास के पांच अन्य घरों को भी निशाना बनाया। दीपक गुटकेवार, पुंडलिक गोडपागे और गोपाल रणदीवे समेत कुल छह घरों में सेंधमारी की गई। हालांकि अन्य घरों से आरोपी को कोई विशेष सामान हाथ नहीं लग सका।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध युवक की पहचान आदित्य उर्फ दिल्ली विकास बब्बर के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की गाड़ी और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

प्रमुख बिंदु:

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.