Published On : Sat, Jul 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के ढोंडा मारुति मंदिर में निकला जहरीला नाग, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Advertisement

नागपुर: शहर के प्रसिद्ध ढोंडा मारुति मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर में भगवान शंकर मंदिर के पीछे एक जहरीला नाग दिखाई दिया। पुजारियों की सतर्कता और सर्पमित्र की त्वरित कार्रवाई से नाग का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। मंदिर के पुजारी ओम मिश्रा दीप जलाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बड़े जहरीले नाग को मंदिर के पीछे जाते हुए देखा। उन्होंने तुरंत अपनी मां को आवाज दी और दोनों ने नाग पर नजर बनाए रखी। इसके बाद मंदिर के वरिष्ठ पुजारी दिलीप मिश्रा ने सर्पमित्र शुभम पराळे को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र शुभम पराळे मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद नाग संगमरमर की दीवार के पीछे छिपा मिला। सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित डिब्बे में रखा गया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाग को सेमिनरी हिल्स स्थित वन विभाग के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर को सौंप दिया गया, जहां से उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

सर्पमित्र ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कचरा एवं मिट्टी के ढेर जमा न होने दें और सांप दिखाई देने पर उसे मारने की बजाय तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.