Published On : Wed, Jul 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में बारिश के बीच बढ़ा सांपों का खतरा

बाथरूम में फंसा जहरीला नाग रेस्क्यू
Advertisement

नागपुर: शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को दो अलग-अलग इलाकों में जहरीले सांपों के निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्रों ने मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पहली घटना पिपला फाटा स्थित सह्याद्री कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जहां मिथुन लेंडे के घर के बाथरूम के दरवाजे में एक जहरीला नाग (कोबरा) फंस गया। परिवार ने जैसे ही दरवाजे में लटके सांप को देखा, घर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी से नाग को सुरक्षित बाहर निकाला। दरवाजे में फंसे रहने के कारण सांप घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सिविल लाइंस स्थित सेमिनरी हिल्स वन विभाग ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है। इलाज के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

दूसरी घटना विठोबा नगर में सामने आई, जहां तेज बारिश के दौरान एक सांप घर में घुसकर पलंग के नीचे छिप गया। घर के मालिक आशिष ठाकरे ने तुरंत सर्पमित्र को सूचना दी।

सर्पमित्र शुभम पराळे ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए।

सर्पमित्रों ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में यदि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्रों को सूचना दें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.