
नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ₹44.40 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 63 वर्षीय पेंशनधारक की आरोपियों से पहचान उनके मित्र अशोक महेश गवली के माध्यम से हुई थी। आरोपियों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए पेंशनधारकों के लिए विशेष निवेश योजना का दावा किया और 20 प्रतिशत तक मुनाफा देने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹85.70 लाख निवेश किए।
शिकायत के अनुसार, शुरुआत में आरोपियों ने कुछ रकम लौटाकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ₹44.40 लाख वापस नहीं किए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने लकड़गंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सुनंदा प्रकाश थोटे, देवश्री प्रकाश थोटे, नंदकिशोर नारायण बोंद्रे और शुभांगी प्रमोद बोंद्रे के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ निवेश की गई राशि के लेन-देन की पड़ताल की जा रही है।
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...




