Published On : Tue, Jun 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

प्रेम प्रसंग के शक में महिला पर जानलेवा हमला

Advertisement

नागपुर: सक्करदरा थाना क्षेत्र में कथित प्रेम प्रसंग के शक को लेकर हिंसक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां को बचाने पहुंची उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गजानन खुरपुडे (35), मनीषा गजानन खुरपुडे (32) और सुषमा रोशन खुरपुडे (28) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि महिला अपने घर से ज़ुम्बा क्लास संचालित करती हैं। पड़ोस में रहने वाली एक महिला को शक था कि उसके पति और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध हैं। इसी संदेह को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था।

आरोप है कि 27 जून की सुबह करीब 8 बजे मनीषा और सुषमा खुरपुडे ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गजानन खुरपुडे ने घर के बाहर रखा लोहे का गज (रॉड) उठाकर महिला के कंधे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement

मां की चीख सुनकर बचाने पहुंची 20 वर्षीय बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि उसके पेट में लात मारी गई। इसके बाद आरोपियों ने घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। उपचार के बाद सक्करदरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.