Published On : Tue, Jun 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

60 लाख की ठगी! 8 प्लॉटों का झांसा देकर महिला शेयर ब्रोकर को लगाया चूना

रकम लेने के बाद टालते रहे रजिस्ट्री, दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Advertisement

नागपुर: कोराड़ी थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे के नाम पर एक महिला शेयर ब्रोकर से 60 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने आठ प्लॉट बेचने का सौदा कर पूरी रकम ले ली, लेकिन प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गोधनी निवासी 33 वर्षीय विद्यावती सिंह शेयर ट्रेडिंग का कार्य करती हैं। उन्होंने मौजा गोधनी स्थित गीतांजलि हाउसिंग सोसायटी के ले-आउट में आठ प्लॉट खरीदने के लिए नवाब मोहसिम खान (38, गांधीबाग) और अल्ताफ अकरम खान (32, जाफर नगर) से 60 लाख रुपये में सौदा किया था।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत के मुताबिक, 1 अप्रैल 2022 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच उन्होंने प्लॉट नंबर 14, 15 और 16 सहित कुल आठ प्लॉटों की खरीद के लिए नकद, चेक और ऑनलाइन माध्यम से पूरी राशि आरोपियों को अदा कर दी।

आरोप है कि भुगतान मिलने के बावजूद दोनों आरोपी लगातार प्लॉटों की रजिस्ट्री टालते रहे। कई बार आग्रह करने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं होने पर पीड़िता ने कोराड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

पुलिस जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.