Published On : Wed, Aug 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

डकैती की तैयारी कर रहे 5 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की कार्रवाई, 4.82 लाख का माल जब्त
Advertisement

नागपुर: कामठी में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू, कटावनी, हथौड़ा, मिर्च पाउडर, रस्सी, मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन समेत 4 लाख 82 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम रिकॉर्डधारी अपराधियों और चोरी-सेंधमारी में शामिल आरोपियों की तलाश में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान कामठी-घोरपड़ रोड स्थित श्री स्टार ओयो होटल के पास पुलिस को सूचना मिली कि घोरपड़ गांव के रास्ते पर कृष्णा डेवलपर्स के शिवार में कुछ लोग हथियारों के साथ डकैती की तैयारी कर रहे हैं।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की। रात करीब 8 बजे कुछ संदिग्ध दोपहिया वाहनों पर बैठे दिखाई दिए। पुलिस की घेराबंदी देखकर एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ हर्या युवराज इंगोले, रैशल रोशन मलखाम, पिंटू राजू भारती, अमन धर्मेंद्र गौर और निखिल उर्फ निक्कू सूरज यादव के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार लोहे का चाकू, फोल्डिंग चाकू, लोहे की कटावनी, हथौड़ा, नायलॉन की रस्सी, मिर्च पाउडर, मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए। फरार आरोपी की पहचान रवि गुप्ता उर्फ बारीक के रूप में हुई है। उसकी दोपहिया भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

जब्त किए गए माल की कुल कीमत 4 लाख 82 हजार 700 रुपये बताई गई है। पंचनामा के बाद गिरफ्तार आरोपियों और जब्त माल को आगे की कार्रवाई के लिए नया कामठी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे पहले किसी डकैती या चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। वहीं फरार आरोपी रवि गुप्ता की तलाश जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.