Published On : Mon, Sep 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में राइडर युवती से बदसलूकी, 3 युवक हिरासत में

अभद्र इशारों का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद इमामवाड़ा पुलिस की कार्रवाई
Advertisement

नागपुर में राइडर युवती से बदसलूकी, 3 युवक हिरासत में

नागपुर: सड़क पर बुलेट से जा रही युवती के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। बैद्यनाथ चौक से नए फ्लाईओवर की ओर जा रही युवती के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर अभद्र इशारे किए। युवती के विरोध के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इमामवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, युवती अपनी बुलेट से जा रही थी। इसी दौरान तीन युवक दोपहिया वाहन से उसके पीछे चल रहे थे। आरोप है कि युवकों ने युवती की ओर अभद्र इशारे किए और उसके साथ बदसलूकी की। युवती ने इसका विरोध करते हुए तीनों को फटकार लगाई।

Gold Rate
Sept 28,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 49,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया। इसके बाद इमामवाड़ा पुलिस ने गौरव पुरुषोत्तम दानडे, प्रणय उर्फ गोलू दत्ता राम कालकर और धीरज भानारकर को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके वाहन भी जब्त किए हैं।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.