
नागपुर: शहर के भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 19 वर्षीय छात्रा ने अपने ही रिश्तेदार पर अश्लील संदेश भेजने, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर भांडेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहीम हसन शेख के रूप में हुई है, जो पीड़िता का रिश्तेदार है। पारिवारिक संबंध होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ अशोभनीय इशारे करने और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे। इतना ही नहीं, उसने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने भांडेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भांडेवाड़ी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
सीताबर्डी में सिरफिरे युवकों का उत्पात! #NagpurNews #Crime #Sitabuldi #Sitabuldi #CCTVFootage #news
MPSC ग्रुप-C भर्ती में PESA विकल्प नहीं, छात्र नाराज
खामगांव में किसान सभा का जोरदार ‘जेल भरो’ आंदोलन
अमरावती में परियोजनाग्रस्त किसानों का सांकेतिक सत्याग्रह शुरू
नागपुर में ‘भिखारी’ बनकर आई महिला ने खेला भरोसे का खेल! #nagpurnews...
नागपुर में जवानों के सम्मान में राखी कार्यक्रम...




