
नागपुर: शहर के नंदनवन और कलमना थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में एक विवाहित महिला ने शादी का झांसा, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नंदनवन: शादी का झांसा देकर शोषण, 2 लाख रुपये लेने का आरोप
पहला मामला नंदनवन थाना क्षेत्र के ताजबाग का है। 23 वर्षीय युवती की शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात एम्स अस्पताल में आरोपी हमजा खान से हुई थी, जब वह अपनी दादी के इलाज के लिए वहां गई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ किराए के कमरे में रहना शुरू किया और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का यह भी आरोप है कि उसने विश्वास में आकर आरोपी को 2 लाख रुपये भी दिए। शिकायत के अनुसार यह कथित घटनाक्रम 20 फरवरी 2025 से 15 जुलाई 2026 के बीच चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलमना: विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप
दूसरा मामला कलमना थाना क्षेत्र का है, जहां 40 वर्षीय विवाहित महिला ने आरोपी मंगेश ढवले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला के अनुसार, वर्ष 2022 में दोनों की मुलाकात हुई थी और आरोपी ने शादी का झांसा देकर 5 फरवरी 2024 को एक नूडल्स फैक्ट्री में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने इन्हीं फोटो और वीडियो को उसके बच्चों, मां और अन्य परिजनों को भेजने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और कलमना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह कथित घटनाक्रम 15 जुलाई 2026 तक चलता रहा।
शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




