नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान जीआरपी के बम शोधक दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 300 ग्राम चंदन बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जब्त चंदन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुरक्षा जांच के दौरान जीआरपी के बम शोधक दस्ते की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। वह अपने बैग की जांच से बचने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बैग से बड़ी मात्रा में सुगंधित लकड़ियां बरामद हुईं। सूचना मिलने पर सेमिनरी हिल्स स्थित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पुष्टि हुई कि बरामद लकड़ियां चंदन की हैं, जिनका कुल वजन 11 किलो 300 ग्राम है।
जीआरपी ने गोन्ही (तहसील काटोल) निवासी दिनेश मानिक राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका एक साथी जांच के दौरान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपी और जब्त चंदन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नागपुर रेलवे स्टेशन आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी विशेष जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई सामने आई। फिलहाल वन विभाग और जीआरपी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...
नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...
हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV
नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग! #NagpurNews #NagpurFiring #Wathoda...
मेहकर में सड़क पर महिला की डिलीवरी! #BuldhanaNews #MehkarNews #HospitalNegligence #MaharashtraNews





