Published On : Wed, Jun 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हुक्का कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 30 दिनों के लिए सील हुआ डाउन टाउन कैफे

बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं थमा नियमों का उल्लंघन, डीसीपी नित्यानंद झा ने जारी किया सख्त आदेश
Advertisement

नागपुर टुडे : शहर में अवैध हुक्का कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। धरमपेठ समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद अब सदर थाना क्षेत्र स्थित डाउन टाउन कैफे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके संचालन पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी है। यह आदेश पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नित्यानंद झा ने सार्वजनिक शांति, स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माउंट रोड स्थित डाउन टाउन कैफे में लंबे समय से ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कई बार कैफे पर छापेमारी की और संचालकों को नियमों का पालन करने तथा अवैध गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी थी।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बावजूद कैफे में हुक्का सेवन की सुविधा जारी रहने की जानकारी लगातार सामने आती रही। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी से मई 2026 के बीच डाउन टाउन कैफे पर चार बार कार्रवाई की गई। प्रत्येक बार निरीक्षण के दौरान ग्राहकों को हुक्का पीते हुए पाया गया।

इस मामले में कैफे संचालक के खिलाफ कोटपा (COTPA) अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया था। हालांकि कानूनी कार्रवाई और बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहा।

Advertisement

लगातार सामने आ रहे उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी नित्यानंद झा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163(2) के तहत आदेश जारी कर कैफे के संचालन पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का पार्लरों और नशे को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.