नागपुर: नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की वर्धमान नगर शाखा में हुए सनसनीखेज हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बैंक के ही कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और कपड़े बदलकर दोबारा बैंक पहुंच गया।
पुलिस की जांच में बैंक के भीतर हुए विवाद के बाद शाखा प्रबंधक राजेश निखारे पर हमले का मामला सामने आया था। हमले में गंभीर रूप से घायल मैनेजर का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी कैशियर स्वप्निल भगत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बैंक से बाहर निकला, कपड़े बदले और फिर दोबारा बैंक पहुंच गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी छिपाने की कोशिश की ताकि किसी को उस पर शक न हो।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घटना की जानकारी कुछ बैंक कर्मचारियों को थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस या वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना नहीं दी गई। इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि हमले के पीछे की वास्तविक वजह और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





