नागपुर: नागपुर शहर की लकड़गंज पुलिस ने जबरी लूट के एक गंभीर मामले का महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूट में इस्तेमाल किया गया ऑटो, मोबाइल फोन और नकदी समेत पूरा माल बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून की रात कुलदीप किशन सिंह ठाकुर नामक युवक धरमपेठ जाने के लिए एक मैक्सी रिक्शा में बैठा था। इसी दौरान तीन आरोपियों ने साजिश के तहत उसे मालधक्का रोड स्थित इतवारी रेलवे ट्रैक क्षेत्र में ले जाकर लकड़ी के डंडे से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा नकदी लूटकर फरार हो गए।
घटना की शिकायत मिलने के बाद लकड़गंज पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिरों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख वसीम शेख हाशिम, निलेश संतोष मेंढोळे और शेख वसीम उर्फ अकम मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी शेख वसीम पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड वाला अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में लूट का 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





