Published On : Wed, Nov 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के पारडी में युवक पर 7 लोगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटा

दोस्त की बहन को परेशान करने पर आरोपी को दी थी समझाइश; नाराज होकर छह साथियों को बुलाया और युवक पर किया हमला।
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: नागपुर के पारडी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित पुनापुर चौक में एक युवक पर सात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दोस्त की बहन को कथित तौर पर परेशान किए जाने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज मुख्य आरोपी ने अपने छह साथियों को बुलाकर युवक के घर के सामने उसके साथ मारपीट की।

दोस्त की बहन को परेशान करने का किया था विरोध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रणय हेमराज हिरणखेड़े भारतीय लोककल्याण सोसायटी, भवानी नगर का निवासी है। उसके दोस्त ने उसे बताया था कि आरोपी जयकुमार उर्फ जितु मनवर कोसरे उसकी बहन को परेशान कर रहा है। इस पर प्रणय ने जयकुमार को समझाइश दी थी।

छह साथियों को बुलाकर किया हमला
आरोप है कि समझाइश देने से नाराज जयकुमार ने अपने छह अन्य साथियों को घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद सभी ने कथित तौर पर गैरकानूनी जमावड़ा बनाकर प्रणय के साथ अश्लील गाली-गलौज की और लकड़ी के डंडों तथा लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी।

हमले में घायल प्रणय को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पारडी पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

आरोपियों में कृष्णा गोपाल यादव, जयकुमार उर्फ जितु मनवर कोसरे, रोहित उर्फ नटखट ओमप्रकाश कौशले, आकाश गणेश शाहू, समीर उर्फ मिठु परदेशी माहेश्वरी, करण और देवराडा क्लाराम कोसरे शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.