Published On : Mon, Jun 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पारडी में घर में घुसकर युवती से मोबाइल और नकदी लूटी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: पारडी थाना क्षेत्र में आधी रात एक युवती के घर में घुसकर तलवार की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जून की देर रात तलमलेवाड़ी इलाके में हुई। पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान इलाके का रहने वाला चेतन कसार अपने नाबालिग साथी के साथ जबरन घर में घुस आया।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोप है कि चेतन कसार ने युवती के गले पर तलवार रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन तथा बैग में रखे करीब 1,500 रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर तुरंत पारडी पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चेतन कसार और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी चेतन कसार के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges