नागपुर: पांचपावली थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वाइन शॉप से निकले दो युवकों ने एक युवक पर घातक हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, यादव नगर जयभीम चौक के पास स्थित जीएस वाइन शॉप से शराब लेकर निकले दो युवक पांचपावली क्षेत्र में पहुंचे। इसी दौरान उनकी इशांत ठाकुर नामक युवक से गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने इशांत से “गाड़ी देखकर चला” कहते हुए विवाद शुरू किया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घातक हथियार निकालकर इशांत पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





