
नागपुर: वर्धमान नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटियों में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मामले में लकड़गंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल पांडेय रोज की तरह 18 मई की रात मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर मंदिर की तीनों दान पेटियों के ताले टूटे पाए गए और उनमें रखी पूरी नकदी गायब थी।
चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोरी कर ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बचे। घटना की सूचना मिलते ही लकड़गंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में तीन संदिग्ध चोरी के बाद जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




