
नागपुर: शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन थंडर” के तहत नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, धारदार हथियार और लाखों रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चार घरफोड़ियों के मामलों का भी खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम भांडेवाड़ी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नागेश्वर नगर मैदान क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में बाइक पर बैठे एक युवक को हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 992 ग्राम गांजा, एक धारदार कोयता, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद फैयाज इजाज अंसारी, निवासी भांडेवाड़ी, के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाठोडा, पारडी और भांडेवाड़ी थाना क्षेत्रों में चार घरफोड़ियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 4 लाख 48 हजार रुपये का माल बरामद किया है। जब्त किए गए माल में गांजा, एप्पल मोबाइल फोन, मोपेड, सोने-चांदी के आभूषण और धारदार हथियार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पंकज साठवने और ऋषभ नामक दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं घरफोड़ियों के मामलों में नागेश पेंदाम और आयुष उर्फ आमला गणवीर भी वांछित हैं।
पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। नागपुर पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन थंडर के तहत अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
42 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित ...#news #newsupdate #latestnews #vidarbha #maharashtranews
MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन बाप-बेटा गिरफ्तार..#nagpurnews #crime #mddrugs #latestnews
भोजन की तलाश में बस्ती पहुंचा भालू ...#news #newsupdate #vidarbha #maharashtra
ऑपरेशन टाइगर पर देशमुख का बड़ा बयान; ‘15 करोड़’ की चर्चा #nagpurnews...
गोमूत्र विवाद पर राजनीति हुई गरम ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप.. #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrest







