नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने नंदनवन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को मौके से मुक्त कराया गया। आरोप है कि युवतियों को कम समय में ज्यादा कमाई का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदनवन स्थित एनआईटी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटील के मार्गदर्शन में दो पंचों और एक डिकॉय ग्राहक की मदद से योजनाबद्ध कार्रवाई की।
जांच के दौरान आरोपी महिलाओं ने कथित तौर पर ग्राहक के लिए युवती उपलब्ध कराने और सौदेबाजी की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारकर दो महिला आरोपियों और दो पीड़ित महिलाओं को बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शालिनी उर्फ वर्षा चंद्रशेखर वंजारी (35) और अर्चना शेखर वैश्यमपायन (43) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए युवतियों को अधिक कमाई का झांसा देकर देह व्यापार में शामिल करती थीं, ग्राहकों की व्यवस्था करती थीं और इसके लिए स्थान भी उपलब्ध कराती थीं।
इस मामले में सामाजिक सुरक्षा विभाग के पुलिस हवलदार प्रकाश माथनकर की शिकायत पर नंदनवन पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(2)(3) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने मुक्त कराई गई महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लेकर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
Police Attack: विवाद शांत कराने पहुंचे हवलदार पर चाकू से हमला #News...
अमरावती में तेंदुए का आतंक! फिर 2 लोगों पर हमला #LeopardAttack #AmravatiLeopard...
ईद-उल-मिलाद पर नांदेड में भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ #EidMiladUnNabi...
कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





