Published On : Mon, May 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में नहीं थम रहा खून-खराबा, हर दूसरे-तीसरे दिन हत्या से दहशत

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी और मुख्यमंत्री के गृह जिले नागपुर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शहर में हर दूसरे-तीसरे दिन हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आने से नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। NCRB और स्थानीय अपराध रिकॉर्ड के आंकड़े भी शहर में बढ़ते अपराधों की ओर इशारा कर रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों ने नागपुर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक समय “शांत शहर” के रूप में पहचान रखने वाला नागपुर अब खून-खराबे और सनसनीखेज घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। भीषण गर्मी के साथ शहर में अपराध का पारा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। आम नागरिक अब देर रात बाहर निकलने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद लगातार हो रही हत्याएं कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।

इसी बीच रविवार देर रात नंदनवन थाना क्षेत्र के हिवरी नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद छोटे भाई की लोहे की टॉमी से हमला कर हत्या कर दी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृतक की पहचान प्रदीप गोविंदराव वाकले (39), निवासी भीम चौक, हिवरी नगर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बड़ा भाई भगवान वाकले (43) बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भगवान वाकले ने लोहे की टॉमी उठाकर प्रदीप के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि प्रदीप मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही नंदनवन थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश देशमाने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल प्रदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी भगवान वाकले को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शहर में लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाओं ने एक बार फिर नागपुर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस प्रशासन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आगे क्या ठोस कदम उठाता है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges