Published On : Mon, Aug 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर: पारिवारिक विवाद के बाद मां-बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास

बेटे की मौत, मां गंभीर
Advertisement

नागपुर: शहर के न्यू कामठी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद मां और बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, न्यू कामठी थाना क्षेत्र स्थित रामनगर रेलवे चौकी के पास एक घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद मकान का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घर के भीतर सुरेश गोविंदा बावने का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला, जबकि उनकी मां लक्ष्मीबाई गोविंदा बावने पास ही बिस्तर पर बेहोश पड़ी थीं। पुलिस ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए कामठी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते मां और बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक, सुरेश की मौत करीब तीन दिन पहले हो चुकी थी, जबकि लक्ष्मीबाई जीवित मिलीं।

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति, परिवार के सदस्य या स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। समय पर मदद मिलना जीवन बचा सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.