Published On : Mon, Aug 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

अमरावती में तुकाराम मुंडे का बड़ा बयान, मिलावटी खाद्य-दवाओं पर सख्त कार्रवाई

Advertisement

अमरावती: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंडे ने अमरावती दौरे के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन किया और बाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाद्य एवं दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सरकार की सख्त नीति स्पष्ट की।

मुंडे ने कहा कि राज्य के नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्यभर में विशेष अभियान चलाया गया है।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 1,400 से अधिक स्थानों पर निरीक्षण किए गए हैं, जबकि करीब 100 दवा मामलों में कार्रवाई की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को 400 से अधिक सस्पेंशन और इम्प्रूवमेंट नोटिस भी जारी किए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंडे ने दो टूक कहा कि मिलावटी और निकृष्ट गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ एवं दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईमानदारी से व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने नया ऑनलाइन शिकायत पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.