Published On : Wed, Aug 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से Instagram के जरिए कथित अश्लील बातचीत और वीडियो कॉल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाया। बच्ची की मां की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने POCSO एक्ट और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची छठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसे उसकी सहेली के जरिए एक Instagram ID मिली थी, जिसके बाद वह कथित तौर पर आरोपी के संपर्क में आई। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने बच्ची से अश्लील चैट की और शादी के लिए दबाव बनाया।

बच्ची की मां ने जब उसकी Instagram ID की जांच की तो चैट और वीडियो कॉल से जुड़ी सामग्री सामने आई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग Instagram पर अपलोड की गई। इसके अलावा दूसरे Instagram अकाउंट से बच्ची को कथित तौर पर अश्लील संदेश और रील्स भेजे गए।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के नाम से कथित फर्जी Instagram ID बनाए जाने और उस पर धार्मिक पोस्ट डाले जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

Advertisement

मां की शिकायत के बाद जरीपटका पुलिस ने चंद्रपुर निवासी 24 वर्षीय अंकित संपत देवगड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.