Published On : Wed, Aug 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

इंस्टाग्राम की दोस्ती प्यार में बदली, शादी से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

Advertisement

इंस्टाग्राम की दोस्ती प्यार में बदली, शादी से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

नागपुर टुडे – इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत 27 वर्षीय युवती ने सोमवार को जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना वाड़ी थाना क्षेत्र की है। युवती का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खापा, तुमसर, जिला भंडारा निवासी प्रज्ज्वल रामकुमार माटे (26) के रूप में हुई है। युवती और प्रज्ज्वल की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह संबंध प्रेम में बदल गया। युवती का आरोप है कि प्रज्ज्वल ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया और इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बताया गया कि 8 सितंबर 2025 से 20 अगस्त 2026 के बीच आरोपी युवती को रामदासपेठ स्थित एक होटल में लेकर गया था। वहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए।

प्रेम संबंध में कथित तौर पर धोखा मिलने से निराश युवती ने सोमवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। उसके मुंह से झाग निकलता देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे वाड़ी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। वाड़ी पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। वहीं, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में सीताबर्डी पुलिस ने प्रज्ज्वल माटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

सीताबर्डी में भी शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

इसी बीच सीताबर्डी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती से बलात्कार किए जाने का एक अन्य मामला सामने आया है। पीड़िता नंदनवन क्षेत्र स्थित कॉलेज की छात्रा है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमन सुरेश जाधव (26), निवासी वाशिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 में अमरावती में पीड़िता की रमन से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। आरोप है कि रमन ने युवती से शादी करने का वादा किया और दिसंबर 2025 में उसे नागपुर की विभिन्न होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार की ओर से शादी को लेकर टालमटोल की गई। आरोपी की बहन ने युवती के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसे धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों प्रकरणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.