
नागपुर: एमआईडीसी थाना क्षेत्र के हिंगणा रोड इलाके में एक युवक द्वारा कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक पिछले करीब पांच महीने से अकेले किराए के मकान में रह रहा था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मृतक की पहचान 57 वर्षीय द्रोणाचार्य मेंढे के रूप में हुई है। यह घटना कालमेघ नगर, हिंगणा रोड इलाके की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, द्रोणाचार्य मेंढे पिछले करीब पांच महीने से इस इलाके में अकेले किराए के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने किसी अज्ञात कारण के चलते कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में सिक्युरिटी का काम करने वाले भगवान सोलंकी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
फिलहाल युवक के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा।




