Published On : Fri, Dec 30th, 2016

सोशल मीडिया पर नागपुर मेट्रो की तेज रफ़्तार

Advertisement

nagpur-metro
नागपुर:
नागपुर मेट्रो का काम तेज़ गति से शुरू है। शहर में जिस रास्ते से गुजारिये मेट्रो की प्रगति का काम दिख जायेगा। इन कामों को देखकर मेट्रो की गति का अंदाज लगाया जा सकता है। लेकिन नागपुरवासियों के लिए खुश होने वाली बात ये भी है कि जिस गति से मेट्रो का काम जमीन पर दौड़ रहा है उसी गति से मेट्रो सोशल मीडिया में भी दौड़ रही है। सोशल नेटवर्किंग में दुनिया की नंबर वन साइट फेसबुक में देश भर में वर्तमान में शुरू मेट्रो की परियोजनाओं में नागपुर मेट्रो का पेज सबसे ज्यादा पसंद के मामले में दूसरे पायदान पर है। ऐसा कहा जा सकता है कि नागपुर मेट्रो का एफबी पेज ट्रेंड कर रहा है।

वर्तमान में देश में भर के विभिन्न शहरो में 9 मेट्रो परियोजनाओं का काम प्रगति पथ पर है। इन सभी मेट्रो का फेसबुक पर अकाउंट भी है जिसके माध्यम से आम लोगों को परियोजना की जानकारी देने का काम हो रहा है। नागपुर मेट्रो के साथ दिल्ली, लखनऊ, एमएमआरसी, मुंबई, बंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, गुड़गांव, कोलकाता, चेन्नई मेट्रो के मौजूद एफबी पेज पर कोच्चि मेट्रो को 346821 लाइक के साथ पहले पायदान पर है जबकि नागपुर मेट्रो दूसरे नम्बर पर है नागपुर मेट्रो को 242781 लाइक मिली है। दिसंबर के महीने में 12 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच किये गए कम्पेरिजन में यह बात निकल कर सामने आयी है। इस रिपोर्ट की मानें तो नागपुर मेट्रो सिर्फ जमीन पर ही नहीं सोशल मीडिया में भी दौड़ रही है। अगर यही हाल रहा तो एफबी पर नागपुर मेट्रो का पेज कोच्चि मेट्रो को भी पीछे छोड़ सकता है।

नागपुर मेट्रो ने परियोजना से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने के लिए बाकायदा सोशल मीडिया विंग ही बनाया है जो मेट्रो से संबंधित जानकारियां सोशल मीडिया पर देता है।

Gold Rate
Mar 18 2026 - Time 10.31Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement