Published On : Wed, Jul 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर: नई कामठी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़िता की सितंबर 2025 में 24 वर्षीय हर्ष से पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के मुताबिक, शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी ने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी ऋषिकेश जा रहा है, तो वह उससे बात करने के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसका अपमान किया।

Advertisement

पीड़िता की शिकायत के आधार पर नई कामठी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.