
नागपुर: बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के मनीषनगर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम श्रीअंश पंकज आष्टणकर की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे श्रीअंश अपने पिता के साथ दुकान पर गया था और दुकान के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीअंश को परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल तायवाड़े अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक हर्षद वाहाने को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की आगे की जांच जारी है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




