
नागपुर: नागपुर के वाड़ी थाना क्षेत्र स्थित दावलामेटी परिसर में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस, जिला प्रशासन और बाल श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने एक लॉजिस्टिक्स कंपनी तथा आसपास के कई गोदामों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 18 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है। मामले में कंपनी मालिक और संबंधित ठेकेदार से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, वाड़ी थाना अंतर्गत दावलामेटी परिसर में स्थित एक लॉजिस्टिक्स कंपनी और आसपास के छोटे-बड़े गोदामों में बच्चों से मजदूरी कराए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, बाल श्रम विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीम ने परिसर में अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ बच्चे स्थानीय क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि कुछ बच्चों को दूसरे राज्यों से लाकर यहां काम पर लगाए जाने की आशंका है।
रेस्क्यू किए गए बच्चों की शैक्षणिक स्थिति, स्कूल रिकॉर्ड और पारिवारिक जानकारी की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से बच्चों को आवश्यक संरक्षण और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में बाल श्रम निषेध कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लॉजिस्टिक्स कंपनी के मालिक और संबंधित ठेकेदार से पूछताछ कर रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क और इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि बाल मजदूरी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




