नागपुर: नेहजीत रिसॉर्ट्स, नागपुर में आयोजित इग्नाइट फैशन वीक एडिशन 3 एवं फेस ऑफ इंडिया 2K26 – एडिशन 1 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस भव्य फैशन एवं पेजेंट शो का आयोजन आयुषी लाडे द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न फैशन राउंड, टैलेंट प्रदर्शन और व्यक्तित्व मूल्यांकन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने युवाओं को फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गर्ल्स पेजेंट विजेता
🏆 विजेता – रिद्धि चौधरी
🏆 प्रथम रनर-अप – श्रुति राउत
🏆 द्वितीय रनर-अप – अंकिता फोकमारे
बॉयज़ पेजेंट विजेता
🏆 विजेता – रुद्राक्ष पांडे
🏆 प्रथम रनर-अप – रेहान शेख
🏆 द्वितीय रनर-अप – गौरव पांडे
आयोजक आयुषी लाडे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों, सहयोगियों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मंच नए प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पहचान बनाने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम का समापन विजेताओं के क्राउनिंग सेरेमनी और दर्शकों की जोरदार तालियों के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY












