
नागपुर: नागपुर में ऑटो की सवारी एक यात्री को महंगी पड़ गई। ऑटो चालक पर भरोसा करना फरियादी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ, जब उसके सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब ₹1.50 लाख का सामान चोरी हो गया। हालांकि, लकड़गंज पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर रिकॉर्डधारी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वर्धा जिले के समुद्रपुर निवासी नरेश हिकपे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जून को वह ऑटो से अल जमजम होटल पहुंचे थे। बताया गया कि उस समय वह कथित रूप से शराब के नशे में थे।
आरोप है कि होटल में भोजन के दौरान ऑटो चालक ने उनकी टेबल पर रखा सोने के गहने, मोबाइल फोन और नकदी चुपके से उठा लिए। इसके बाद आरोपी दोबारा होटल पहुंचा और दिखावे के लिए फरियादी को अपने ऑटो में बैठाकर कुछ दूरी तक ले गया। आरोप है कि उसने सुनसान स्थान पर फरियादी को छोड़ दिया और फरार हो गया।
होश में आने के बाद नरेश को अपने कीमती सामान के गायब होने का पता चला। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹1.50 लाख बताई गई है।
शिकायत के बाद लकड़गंज पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी की गतिविधियां सामने आईं। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान अब्दुल आसिफ शेख गनी शेख के रूप में की, जो ऑटो चालक है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। 22 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews
छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...
नागपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम का बड़ा एक्शन! #NagpurNews #MDDrugs #AntiNarcotics #CrimeNews
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जालना बंद #maharashtra #jalna #newsupdate #maharashtra...
शिरपुर में छात्रों का जोरदार विरोध प्रदर्शन #JantarMantar #Protest #CBIInquiry #MaharashtraNews
शेवगांव बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #maharashtranews #ahilyanagar #newsupdates #maharashtra




