Published On : Fri, Jun 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर : फ्लैट बेचने का झांसा देकर दंपति ने व्यवसायी को लगाया चूना

Advertisement

नागपुर: नागपुर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में फ्लैट की खरीद-फरोख्त के नाम पर 51 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपति ने फ्लैट बेचने का सौदा कर एक व्यवसायी से लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो फ्लैट की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इमामवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार, बैंक कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय व्यवसायी खेमचंद रोचीदास बालवानी ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2019 में उन्होंने कैपिटल हाइट्स अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 1201 खरीदने के लिए नितीन सुधाकर ढमके और उनकी पत्नी विद्या ढमके के साथ 1 करोड़ 20 लाख रुपये में सौदा किया था।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोप है कि दंपति ने विभिन्न कारण बताकर समय-समय पर शिकायतकर्ता से कुल 51 लाख रुपये ले लिए। इसके बावजूद फ्लैट की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में उक्त फ्लैट किसी अन्य डॉक्टर को बेच दिया गया, जबकि उनकी दी गई रकम भी वापस नहीं की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इमामवाड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi #FireNews #News

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...

Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा... युवती 7 महीने की गर्भवती! #NagpurNews  #Instagram #Crime #News

Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा... युवती 7 महीने की गर्भवती! #NagpurNews...

पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute #MaharashtraNews

पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute...

Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से हत्या! #NagpurNews #Crime #MurderCase #News

Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges