Published On : Thu, Apr 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में जहरीली ब्यूटी क्रीम का भंडाफोड़, FDA का छापा

Advertisement

नागपुर के इतवारी इलाके में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित और खतरनाक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भंडाफोड़ किया है। इन उत्पादों में जहरीले तत्व पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

:
नागपुर के इतवारी क्षेत्र के कासारपुरा गली स्थित ‘साईं बाबा ट्रेडर्स’ पर FDA की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक स्वाती सुधाकर भरडे ने किया।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान दुकान से बिना वैध दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए गए, जिनमें ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’, ‘गोल्डन पार्क क्रीम’, व्हाइटनिंग लोशन और साबुन शामिल हैं। करीब 15 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन क्रीम में पारा (मर्करी) की मात्रा अत्यधिक पाई गई, जो त्वचा के जरिए शरीर में जाकर किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों—सतीवन विरवाणी और सद्दाम—के खिलाफ जालसाजी, मिलावट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।

बाइट (PI संजय मेंढे, तहसील थाना):
“छापेमारी के दौरान अवैध और हानिकारक कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।”

FDA ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी क्रीम का उपयोग तुरंत बंद करें और यदि कहीं इनकी बिक्री हो रही हो, तो प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे उत्पादों से सावधान रहें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement
कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग

कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग

ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions

ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice #ShivSenaUBT #Politics #news

चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding  #MaharashtraNews #newsupdate

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate

कामठी में बंद घर पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर गहने-नकदी साफ #Crime #NagpurCrime #HouseTheft #News

कामठी में बंद घर पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर गहने-नकदी साफ...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges