Published On : Thu, Apr 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में 1 मई से ड्रग टेस्टिंग, ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ शुरू

Advertisement

नागपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लापरवाह ड्राइविंग को रोकने के लिए नागपुर सिटी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ के तहत अब वाहन चालकों की ड्रग टेस्टिंग की जाएगी। यह अभियान 1 मई से शुरू होगा।

:
नागपुर सिटी पुलिस ने ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ के तहत ड्रग टेस्टिंग अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल में पुलिस आधुनिक मशीनों की मदद से सड़क पर ही ड्राइवरों की जांच करेगी। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का शुभारंभ पुलिस आयुक्त कार्यालय में किया गया, जहां पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंगल और सेव लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक पियूष तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जॉइंट सीपी नवीन रेड्डी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

पुलिस के अनुसार, दोषी पाए जाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग टेस्टिंग मशीनें सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा CSR के तहत उपलब्ध कराई गई हैं।

Advertisement

नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।
बाइट (CP रविंद्र कुमार सिंगल):

“नागपुर में 1 मई से ड्रग टेस्टिंग शुरू की जा रही है। नशे में ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ सड़क हादसों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.