Published On : Thu, Apr 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर के हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

:
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात साल 2023 में आरोपी भूषण ठाकरे से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

आरोप है कि 21 जून 2024 को आरोपी युवती को एक्टिवा से हुड़केश्वर इलाके के एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर बार-बार उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे दवाइयां देकर जबरन गर्भपात कराया। साथ ही आरोपी ने संबंधों के दौरान उसकी तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण जारी रखा।

Advertisement

जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

“पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.